उत्तर प्रदेश
हापुड़: 20 हजार का इनामी गैंगस्टर गौरव मुठभेड़ में घायल

लखनऊ : जनपद हापुड़ में नववर्ष पर पुलिस की सुरक्षा अभियान के दौरान थाना हाफिजपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 20 हजार का शातिर बदमाश घायल हुआ। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, 3 जिंदा और 1 खोखा कारतूस, तथा मोटर साइकिल बरामद की गई।
बदमाश ने अपना नाम गौरव, पुत्र ऋषिपाल, ग्राम नाईपुरा, थाना गजरौला, अमरोहा बताया। उस पर अमरोहा और हापुड़ में लूट, चोरी और अन्य अपराधों के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस की तत्परता से क्षेत्र में सुरक्षा मजबूत हुई है।




