उत्तर प्रदेश
: पीलीभीत में यातायात माह का गन्ना राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने किया शुभारंभ

लखनऊ : पीलीभीत जिले में आज यातायात माह- 2026 का शुभारम्भ प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव द्वारा किया गया। अतिथियों ने जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु आमजन से हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा का पालन करने तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की गई। यातायात माह के दौरान जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विशेष अभियान चलाए जाने की जानकारी दी गई।




