बिहार-झारखण्ड
झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने भाजपा पर किया पलटवार

Photo :@VinodPandeyJMM
रांची : झामुमो के केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने कहा है कि राज्य सरकार विकास और जन कल्याण को नया आयाम देने के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा के विभिन्न आरोपों पर पलटवार करते हुए श्री पांडेय ने कहा कि पारदर्शी, दूरदर्शी और कल्याणकारी हेमंत सरकार के आगे भाजपा पस्त है। सरकार को बदनाम और जनता को गुमराह करने के लिए भाजपा निराधार आरोप लगा रही है।
https://x.com/VinodPandeyJMM/status/1992614668163309591




