कटिहार पुलिस ने रांची जेवरात छिनतई कांड का किया खुलासा

कटिहार : कटिहार पुलिस ने झारखंड के रांची सदर थाना से जुड़े करीब 55 लाख रुपए मूल्य के जेवरात छिनतई कांड का खुलासा किया है। यह घटना बिहार के कुख्यात कोढ़ा गैंग द्वारा अंजाम दी गई थी।
झारखंड सरकार की ओर से रांची सदर थाना पुलिस द्वारा भेजी गई प्राथमिकी अभियुक्त की जानकारी कटिहार पुलिस ने प्राप्त की। अभियुक्त के घर से कुल 436 ग्राम सोना और 452 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए।
इस संबंध में रांची सदर थाना, झारखंड में कांड संख्या 596/25 दिनांक 08.12.25 के तहत विधिसम्मत धारा 304(2)/74/76/126(2)/115(2)/117(2)/109(1)/3(5) भा.द.न्या.सं. 23 के अनुसार मामला दर्ज किया गया था। जब्त किए गए आभूषणों में सोने और चांदी के विभिन्न प्रकार के ज्वेलरी शामिल हैं।
अभियुक्त की पहचान राम कुमार यादव, पिता स्व. बूटन यादव, निवासी नया टोला जुराबगंज, वार्ड नं. 01, थाना कोढ़ा, जिला कटिहार के रूप में हुई है।
कटिहार पुलिस ने देर रात एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी कर अभियुक्त की गिरफ्तारी की जानकारी दी।




