Breaking News

राह चलते 03 नवयुवकों को लापरवाहीपूर्वक ओमिनी वैन चलाते हुए टक्कर मारकर फरार हुए आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*

  • *राह चलते 03 नवयुवकों को लापरवाहीपूर्वक ओमिनी वैन चलाते हुए टक्कर मारकर फरार हुए आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार*
  • थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 08.06.2026 को रात्रि करीब 11.30 बजे तंवर महल के पास हाईवे पर ब्यावरा तरफ से आ रही तेजगति एवं लापरवाहीपूर्वक ओमिनी वैन के अज्ञात चालक द्वारा भगवती कालोनी राजगढ़ के राह चलते तीन युवकों को टक्कर मार दी जिसमें एक युवक आदित्य पिता संदीप माथुर उम्र 19 वर्ष निवासी भगवती कालोनी, राजगढ़ की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई एवं दूसरे युवक शुभम पिता बालूसिंह चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी भगवती कालोनी राजगढ़ को घायल अवस्था में अस्पताल राजगढ़ में भर्ती के पश्चात डॉक्टर द्वारा भोपाल रेफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है।
  • फरियादी सुरेश पिता घनश्याम गौड़ उम्र 18 वर्ष निवासी भगवती कालोनी राजगढ़ द्वारा रिपोर्ट की गई कि हम 03 दोस्त तंवर महल के पास प्रतीक्षालय के पास टहलने आए हुए थे और वापस अपने घर की और जा रहें थे तभी ब्यावरा तरफ से तेजगति से आ रही एक ओमिनी वैन के अज्ञात चालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक हमें टक्कर मार दी।
  • उक्त घटनाक्रम पर थाना कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 396/26 धारा 106(A), 281,128(A) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
  • *पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही*
  • घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित तोलानी (भापुसे) के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री के. एल. बंजारे एवं SDOP राजगढ़ श्री अरविंदसिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली राजगढ़ श्रीमती मंजू मखेनिया द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया जिसके द्वारा लगातार आरोपी की तलाश हेतु अथक प्रयास किया गया। अनेक सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से देखे गए। फुटेज में रात्रि का समय होने से पुलिस टीम को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा जिसके पश्चात भी पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास किए गए साथ ही अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए जिसके परिणाम स्वरूप आखिर पुलिस टीम द्वारा आरोपी ओमिनी कार के चालक को इकलेरा राजस्थान से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। उक्त ओमिनी वैन रजिस्ट्रेशन क्रमांक RJ25UA2099 को विधिवत जब्त कर लिया गया है।
  • *गिरफ्तार आरोपी*
  • सुमित पिता मुकेश मेवाड़ा उम्र 21 वर्ष निवासी कोली मोहल्ला, इकलेरा, जिला झालावाड़

Related Articles

Back to top button