बिहार-झारखण्ड
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल यात्री सुविधा बढ़ाने का किया

रांची :राज्य में केंद्र सरकार की पहल पर हाल के कुछ वर्षों में रेल सुविधाओं का विस्तार हुआ है। भाजपा के कई सांसद इसको लेकर लगातार सक्रिय रहे हैं। रक्षा राज्यमंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने एकबार फिर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रेल यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का आग्रह किया। श्री सेठ ने रांची से सिल्ली-मुरी के लिए नई मेमू ट्रेन, रांची-लोहरदगा ट्रेन के फेरे बढ़ाने, रांची से अहमदाबाद, जयपुर और हरिद्वार के लिए नई ट्रेन की शुरुआत की मांग की। उन्होंने रेलमंत्री से हटिया आनंद विहार का विस्तार कर उसे जयपुर तक करने का भी आग्रह किया।




