नितिन नवीन लगातार पाँचवीं बार प्रचंड बहुमत से विजयी

पटना : बांकीपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय नितिन नवीन ने एक बार फिर रिकॉर्ड जीत दर्ज करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को 51,936 मतों के बड़े अंतर से पराजित किया।
98,299 मत प्राप्त कर नितिन नवीन ने लगातार पाँचवीं बार 50 हज़ार से अधिक मतों के साथ जीत का परचम लहराया।
विजय के बाद बांकीपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नितिन नवीन ने कहा—
“यह जीत बांकीपुर की देवतुल्य जनता की जीत है। यह जनता के विश्वास, उम्मीद और आशीर्वाद की जीत है। मैं बांकीपुर की जनता को हृदय से नमन करता हूँ कि उन्होंने एक बार फिर मुझे सेवा का अवसर दिया।”
उन्होंने बिहार की जनता के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा—
“मैं पूरे बिहार की जनता का धन्यवाद करता हूँ, जिन्होंने अफवाह, जातिवाद, भ्रम और जंगलराज की राजनीति से ऊपर उठकर विकास, स्थिरता और सुशासन को चुना है। यह चुनाव साबित करता है कि बिहार अब पीछे मुड़ने को तैयार नहीं है।”
एनडीए की प्रचंड सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन नवीन ने कहा—
“एनडीए की 215 सीटों पर ऐतिहासिक विजय स्पष्ट करती है कि जनता ने परिवारवाद और नकारात्मक राजनीति को पूरी तरह खारिज कर दिया है। यह जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों तथा सुशासन का प्रमाण है। दोनों नेताओं ने बिहार को प्रगति की नई दिशा दी है।”
उन्होंने आगे कहा—
“बांकीपुर और बिहार की जनता ने एकजुट होकर यह संदेश दिया है कि अब राज्य में केवल विकास की राजनीति ही स्वीकार्य है। बांकीपुर की यह ऐतिहासिक जीत साबित करती है कि जनता विकास, भरोसा और सेवा के साथ खड़ी है और आने वाले समय में यह विश्वास और भी मजबूत होगा।”
उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन ने 2006, 2010, 2015, 2020 और 2025—इन पाँचों चुनावों में 50 हजार से अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज की है।




