बिहार-झारखण्‍ड

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने गोड्डा में किया पथ सुदृढ़िकरण कार्य का शिलान्यास

गोड्डा (SHABD):ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह संताल के विकास पर विशेष ध्यान दे रही हैं। उन्होंने आज गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत धोरीचक से कुमारडीहा तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बेनीदास-भुसका तक भी बनने वाली सड़क की आधारशिला रखी। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ग्रामीण विकास मंत्री ने इस दौरान जन समस्यायें भी सुनी और समाधान का भरोसा दिलाया। श्रीमती सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ढांचागत संरचना और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दे रही है।

Related Articles

Back to top button