RAJGARH

देवश्री उपभोक्ता भंडार पहुंचे कलेक्टर, तौल व्यवस्था और स्टॉक पंजी का किया निरीक्षण

राजगढ़। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने देवश्री उपभोक्ता भंडार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बड़े कांटे पर सामग्री की तौल प्रक्रिया देखी और तौल व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने भंडार की स्टॉक पंजी का अवलोकन करते हुए उपलब्ध सामग्री और उसके संधारण की स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर ने परिसर में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति और व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी स्वाति वायकर, सहायक आपूर्ति अधिकारी हुमा हुजूर, भंडार अध्यक्ष संजय शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button