चोरी की वारदात का 48 घंटे में त्वरित खुलासा _02 आरोपी गिरफ्तार, ₹2.80 लाख नगद बरामद स्कार्पियो की डिक्की से चोरी हुए ₹3.10 लाख में से ₹2.80 लाख की राशि बरामद

राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राजगढ़ श्री अरविन्द सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना खुजनेर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का *48 घंटे* में *त्वरित खुलासा* करते हुए *02 आरोपियों* को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई राशि में से *₹2 लाख 80 हजार नगद* बरामद कर जप्त किए गए हैं।
🔹 *घटना का विवरण*
दिनांक 26.08.2026 को *फरियादी शिवकुमार शर्मा पिता भारत प्रसाद शर्मा*, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बढ़पुरा, थाना अटेर, जिला भिंड, हाल निवासी बखेड़ जोड़ के सामने अनोखसिंह नागर का मकान, खुजनेर द्वारा थाना खुजनेर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
फरियादी ने रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 25-26.08.2026 की दरमियानी रात्रि बखेड़ जोड़, खुजनेर स्थित अनोखसिंह नागर के मकान के सामने खड़ी स्कार्पियो क्रमांक MP-04-CU-5200 की आगे की डिक्की में रखे ₹3 लाख 10 हजार रुपये किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिए गए हैं।
फरियादी द्वारा अपने ड्रायवर राजेन्द्र उर्फ भूरा पिता लल्लीराम यादव एवं राकेश कुशवाह पर चोरी करने की शंका व्यक्त की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खुजनेर में अप.क्र. 176/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
🔹 *पुलिस की त्वरित कार्रवाई*
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खुजनेर पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी एवं चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में जानकारी एवं साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।
पुलिस को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर राजेन्द्र सिंह उर्फ भूरा यादव एवं राकेश कुशवाह को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके मेमोरेण्डम के आधार पर चोरी की गई ₹2 लाख 80 हजार रुपये की नगदी बरामद कर जप्त की गई।
🔹 *गिरफ्तार आरोपी*
1. *राजेन्द्र सिंह उर्फ भूरा यादव पिता लल्लीराम यादव*, उम्र 31 वर्ष
निवासी – ग्राम महुआ, थाना मायापुर, जिला शिवपुरी।
2. *राकेश कुशवाह पिता – भगवानलाल कुशवाह*, उम्र 31 वर्ष
निवासी – ग्राम रन्नौद, थाना रन्नौद, जिला शिवपुरी।
नगदी राशि – ₹2,80,000/-
गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। चोरी की शेष राशि एवं घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में विवेचना जारी है तथा साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।




