Breaking News

कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने अमावता-2 आंगनवाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण   _पंजीकृत बच्चों की संख्या, उपस्थिति एवं भवन की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राजगढ़    कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले ने ब्यावराकला स्थित अमावता-2 आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या एवं उनकी उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा केंद्र में संचालित गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. गढ़पाले ने आंगनवाड़ी भवन का निरीक्षण कर भवन की स्थिति, साफ-सफाई एवं बच्चों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्रीमती अंशुबाला मसीह सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button