Breaking News

माता जानकी के मायके जनकपुर के लोग अपने पाहुन (दामाद) भगवान श्रीराम का तिलक चढ़ाने के लिए इसी माह 29 नवंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं

भारत-नेपाल के सदियों पुराने पारंपरिक संबंध को तिलकोत्सव के माध्यम से फिर प्रगाढ़ करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। माता जानकी के मायके जनकपुर के लोग अपने पाहुन (दामाद) भगवान श्रीराम का तिलक चढ़ाने के लिए इसी माह 29 नवंबर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। रामलला के तिलकोत्सव में इस बार 51 तिलकहरू मधेश प्रदेश के सभामुख (विधानसभा अध्यक्ष) रामाशीष यादव के नेतृत्व में यहां पहुंचेंगे।

तिलकहरुओं में जनकपुर के मेयर मनोज साह, जानकी मंदिर के महांत राम तपेश्वर दास वैष्णव, नेपाल विहिप के केंद्रीय सदस्य मनोहर साह, विहिप के धनुषा जिलाध्यक्ष संतोष साह सहित अन्य शामिल रहेंगे। इनमें दस महिलाएं भी होंगी, जो सीता जी की सखियां बनकर आएंगी। अयोध्या के रामसेवकपुरम में सादे समारोह में भगवान राम का तिलक चढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button