RAJGARH

हरियाली से राष्ट्र सेवा का संदेश, बजरंग दल ने गौशाला में किया पौधारोपण

 

राजगढ़। बजरंग दल द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह के अंतर्गत रविवार को राजगढ़ प्रखंड की मां जालपा गौशाला में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा एवं राष्ट्रसेवा का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपे और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान, विभाग सहसंयोजक आशीष मेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष सुजान गुर्जर, जिला संयोजक सोनू शर्मा, महाविद्यालय प्रमुख राजू मालवीय, बलोपासना प्रमुख चेतराम गुर्जर, कोषाध्यक्ष बृजकिशोर, सत्संग प्रमुख उमेश शर्मा, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख लखन गुर्जर सहित प्रखंड एवं जिला स्तर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि “एक पेड़, सौ पीढ़ियों का जीवन” का संकल्प प्रत्येक नागरिक को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र और समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button