Breaking News
बेटियों ने खेली शानदार हॉकी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल :
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2026’ में भारतीय बेटियों के शानदार प्रदर्शन पर हर्ष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शुक्रवार को हुए सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय बेटियों ने शानदार हॉकी खेली और मलेशिया की टीम को 6-2 से पराजित कर दिया। इस विजय पर हम सभी को गर्व है। प्रतियोगिता में फाइनल में प्रवेश करने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बहुत सारी बधाई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को प्रतियोगिता में इंटरनेशनल स्पोर्ट्स काम्पलेक्स नाथू बरखेड़ा में शनिवार 28 नवम्बर को चीन के साथ हो रहे फाइनल मुकाबले में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



