Cm mpमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश जनसंपर्क

जनविश्वास अभियान में ग्रामीणों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं कोरका-बोंदारी में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद, योजनाओं के लाभ और विकास कार्यों को लेकर जानी अपेक्षाएं; बोले—बालाघाट को नक्सलमुक्त करने में मिली सफलता

भोपाल बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जनविश्वास अभियान के तहत बालाघाट जिले के लांजी क्षेत्र के बिरसा विकासखंड स्थित ग्राम कोरका-बोंदारी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों के बीच सहजता और आत्मीयता के साथ समय बिताया। उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं तथा आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए क्षेत्र में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उनकी अपेक्षाओं को जाना। उन्होंने यह भी जानकारी ली कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक किस प्रकार पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि कोई भी पात्र व्यक्ति शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

ग्रामीणों के बीच सहज नजर आए मुख्यमंत्री

ग्राम कोरका-बोंदारी में मुख्यमंत्री का ग्रामीणों के बीच बैठकर संवाद करना चर्चा का विषय रहा। उन्होंने औपचारिकताओं से अलग हटकर ग्रामीणों की बातें सीधे सुनीं और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि सरकार की प्राथमिकता आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। जनविश्वास अभियान का उद्देश्य भी सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर जमीनी स्तर की समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना है।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से क्षेत्र की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी लेते हुए विकास कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी माना जाएगा, जब उसका फायदा अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

नक्सल समस्या को लेकर कांग्रेस पर निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बालाघाट में नक्सल समस्या को लेकर कांग्रेस शासनकाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बालाघाट की जनता नक्सली समस्या से त्रस्त थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बालाघाट को नक्सलमुक्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।

Related Articles

Back to top button