RAJGARH

बैंक ऑफ इंडिया राजगढ़ ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

राजगढ़। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत अभियान के तहत बैंक ऑफ इंडिया, राजगढ़ शाखा द्वारा शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) मनोज वर्मा, शाखा प्रबंधक मनोज सिंह, मोहित सिंह, आरसेटी (RSETI) निदेशक अनिमेष मालवीय, बीरम सहित बैंक के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने पौधारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि वृक्ष प्रकृति का अमूल्य उपहार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। बैंक ऑफ इंडिया सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

Related Articles

Back to top button