RAJGARH

नगर में निकली शिव पालकी शिव भक्त हुए सम्मिलित

राजगढ़। महादेव उत्सव समिति द्वारा नगर के प्राचीन शिव छतरी महादेव मंदिर से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य शिव पालकी यात्रा का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। यात्रा का शुभारंभ मुख्य बाजार स्थित शिव छतरी महादेव मंदिर परिसर से हुआ।

शिव पालकी यात्रा पुलिस लाइन स्थित मनकामेश्वर मंदिर पहुंची, जहां से पुनः मुख्य बाजार होते हुए प्राचीन महादेव मंदिर खोयरी स्थित बैजनाथ मंदिर तक निकाली गई। यात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह शिव भक्तों ने भगवान महादेव की पालकी का स्वागत किया।

यात्रा में बड़ी संख्या में नगर के शिवभक्त शामिल हुए। पूरे मार्ग में ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भक्ति और उत्साह के साथ पालकी यात्रा में सहभागिता कर भगवान महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button