ब्यावरा साहू समाज के अध्यक्ष बने दुर्गा साहू, 209 वोटों से चंदन को हराया` महिलाओं ने बदली तस्वीर: 75% मतदान के साथ दुर्गा साहू बने साहू समाज अध्यक्ष

209 वोटों के अंतर से मिली जीत, महिलाओं ने निभाई अहम भूमिका
मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर में साहू समाज का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक माहौल में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार साहू के नेतृत्व में गठित चुनाव टीम द्वारा मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले मतदान में समाजजनों का उत्साह देखने लायक था। इस बार महिलाओं की भागीदारी सबसे अधिक रही। कुल 1290 पंजीकृत मतदाताओं में से 977 मतदाताओं ने मतदान किया। 14 मत निरस्त घोषित किए गए। इस प्रकार मतदान प्रतिशत 75 रहा।
मतगणना के बाद घोषित परिणाम में दुर्गा साहू को 586 मत प्राप्त हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी चंदन साहू को 377 मत मिले। इस तरह दुर्गा साहू ने 209 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ब्यावरा साहू समाज के नए अध्यक्ष का पदभार संभाला।
निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार साहू ने परिणाम घोषित कर नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा साहू को अध्यक्ष पद की घोषणा की व बधाई पत्र देकर शुभकामनाएं दीं।
परिणाम आते ही समाज में हर्ष का माहौल बन गया। प्रदेश और जिले के वरिष्ठजनों, समाजबंधुओं एवं इष्ट-मित्रों ने दुर्गा साहू को बधाई देते हुए समाज की एकता, शिक्षा और उत्थान के लिए कार्य करने की अपेक्षा जताई।उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेंद्र साहू ने दी हैं।
फोटो कैप्शन
`नवनिर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा साहू को प्रमाण पत्र सौंपते हुए मुख्य चुनाव अधिकारी अशोक कुमार साहू


