उत्तर प्रदेश

बिजनौर में सपा विधायक के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

लखनऊ (SHABD) :बिजनौर में समाजवादी पार्टी के विधायक और पूर्व मंत्री स्वामी ओमवेश के खिलाफ वन विभाग ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन पर सरकारी वन भूमि पर अवैध कब्जे की कोशिश करने का आरोप है।मामला विदुर कुटी के पास का है, जहां करीब 8 से 10 बीघा आरक्षित वन भूमि पर 31 पिलर लगाए जाने का मामला सामने आया है। वन विभाग ने इस मामले में सपा विधायक स्वामी ओमवेश, उनके साथी भूरा और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम की धारा 26 और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की धारा 27 और 51 के तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button