Breaking News
रतलाम में एयरपोर्ट विकसित करने की सरकार की मंशा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी, 9 नए प्रस्ताव भी तैयार

मध्यप्रदेश सरकार विमानन सुविधाओं के विस्तार और प्रदेश को हवाई संपर्क से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में एयरपोर्ट और हेलीपैड की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में मंदसौर, नीमच और रतलाम जैसे शहरों में भी एयरपोर्ट सुविधाएं विकसित की जाएं, जिससे इन क्षेत्रों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जा सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया कि उज्जैन और शिवपुरी में एयरपोर्ट निर्माण को मंजूरी दी जा चुकी है। प्रदेश में वर्तमान में लगभग 10 एयरपोर्ट में से 8 का संचालन हो रहा है, जबकि 2 निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा 9 नए एयरपोर्ट के प्रस्ताव भी तैयार किए गए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में प्रदेश का विमानन नेटवर्क और अधिक विस्तृत होगा।



