RAJGARH
देवनारायण जन्मोत्सव को लेकर बैठक, मोर सिंह अध्यक्ष चुने गए समिति का हुआ गठन, 19 सितंबर को राजगढ़ में निकलेगा भव्य चल समारोह

राजगढ़। भगवान श्री देवनारायण जन्मोत्सव को लेकर आज आयोजित बैठक में जन्मोत्सव समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से देवनारायण जन्मोत्सव समिति का गठन करते हुए नई कार्यकारिणी का चयन किया गया।
बैठक में मोर सिंह जी रामपुरिया को समिति का अध्यक्ष चुना गया। वहीं जमुनालाल जी को उपाध्यक्ष, हरिओम गुर्जर को सचिव तथा गजराज गुर्जर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके साथ ही मीडिया सहयोगी के रूप में लखन गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई। समिति में कुल 30 सदस्यों को शामिल किया गया है।
बैठक के दौरान समिति पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी 19 सितंबर, राधाष्टमी के अवसर पर राजगढ़ नगर में भगवान श्री देवनारायण का भव्य जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर नगर में भव्य चल समारोह निकाला जाएगा




