RAJGARH

नियमित कक्षाओं से ही सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है – प्राचार्य डॉ. खरे

 

राजगढ़ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजगढ़ में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 की नियमित कक्षाओं का शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वी. बी. खरे ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर अध्ययन करने का आह्वान करते हुए कहा कि “सफलता का आधार नियमित अध्ययन, अनुशासन और निरंतर प्रयास है। जो विद्यार्थी पूरे सत्र मन लगाकर अध्ययन करते हैं, वही अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हैं।”

 

प्राचार्य डॉ. खरे ने वाणिज्य संकाय की बी.कॉम. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षा लेकर उन्हें उच्च शिक्षा के महत्व, प्रभावी अध्ययन पद्धति एवं करियर निर्माण, नैतिक शिक्षा के संबंध में प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने प्राध्यापकों से जिज्ञासापूर्वक प्रश्न पूछें, प्रत्येक विषय को गहराई से समझें तथा परीक्षा की तैयारी पूरे सत्र के दौरान नियमित रूप से करते रहें।

 

उन्होंने विद्यार्थियों को महाविद्यालय के पुस्तकालय का अधिकतम उपयोग करने, खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं अन्य शैक्षणिक तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही महाविद्यालय के नियमों एवं अनुशासन का पालन करते हुए अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

 

महाविद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है, ताकि वे ज्ञान, कौशल और संस्कारों से समृद्ध होकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकें।

Related Articles

Back to top button