RAJGARH

पौधारोपण के साथ शिक्षा और पर्यावरण सेवा का संकल्प नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी बाई यादव ने विद्यालय हॉल में टाइल्स लगवाने की घोषणा की, महिला पार्षदों ने भी पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राजगढ खुजनेर। “वृक्षारोपण सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाई स्कूल, खुजनेर में पर्यावरण संरक्षण एवं विद्यालय विकास को समर्पित भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी बाई यादव, महिला पार्षदगण एवं माधव शिक्षा समिति, खुजनेर के सचिव श्री गोवर्धन सिंह यादव की विशेष उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में पौधारोपण के साथ हुआ। उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी बाई यादव ने विद्यालय के हॉल में टाइल्स लगवाने की घोषणा करते हुए शिक्षा एवं विद्यालय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। उनकी इस घोषणा से विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों में हर्ष का वातावरण रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

माधव शिक्षा समिति, खुजनेर के सचिव श्री गोवर्धन सिंह यादव ने कहा कि विद्यालय में “वृक्षारोपण सेवा संकल्प अभियान” का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, सेवा और संस्कारों के प्रति जागरूकता विकसित करना है। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिसर को हराभरा, सुंदर एवं प्रेरणादायी बनाने के लिए समाज, जनप्रतिनिधियों एवं अभिभावकों के सहयोग से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष महोदया श्रीमती कैलाशी बाई यादव के शिक्षा एवं जनहित से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका सहयोग विद्यालय विकास एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रदर्शित करता है। जनप्रतिनिधियों और समाज के संयुक्त प्रयासों से शिक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।

अंत में विद्यालय परिवार एवं माधव शिक्षा समिति की ओर से नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी बाई यादव, महिला पार्षदगण एवं सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button