राजस्‍थान

अजमेर में 410.08 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

विकास की यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी —जल संसाधन मंत्री

जयपुर, 3 अगस्त। जल संसाधन एवं जल संसाधन मंत्री तथा पुष्कर विधायक श्री सुरेश सिंह रावत ने सोमवार को अजमेर शहर के वार्ड संख्या 61 एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 410.08 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न जनहितकारी विकास कार्यों का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को समर्पित किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री रावत का 51 किलो की विशाल माला पहनाकर एवं गदा भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा विकास कार्यों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत ने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन के जीवन को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और बेहतर बनाने का माध्यम है। प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रत्येक मोहल्ले, प्रत्येक गाँव और प्रत्येक वार्ड तक गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाएँ पहुँचे, जिससे नागरिकों का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो।

मंत्री श्री रावत ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 51 किलो की माला एवं गदा केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता के विश्वास, स्नेह और विकास के प्रति उनके सहयोग का परिचायक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जनता के इस विश्वास पर सदैव खरा उतरते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button