RAJGARH

राजगढ़ में दुग्ध समिति की हड़ताल, बंद कराई दूध डेयरियां; पैकेट सड़क पर फेंकने पर पुलिस ने की कार्रवाई

राजगढ़। दुग्ध उत्पादकों से जुड़ी देवनारायण दुग्ध समिति के आह्वान पर राजगढ़ नगर में दूध बंद हड़ताल का असर देखने को मिला। समिति से जुड़े लोगों ने नगर में घूमकर दूध डेयरियां बंद कराईं। इस दौरान दूध के पैकेटों की बिक्री भी बंद रही।
हड़ताल के दौरान नगर में सांची प्वाइंट सहित अन्य दूध कंपनियों के बिक्री केंद्रों को भी बंद कराया गया। वहीं कुछ किसानों द्वारा दुकानों से दूध के पैकेट उठाकर सड़क पर फेंकने की बात सामने आई। सूचना मिलने पर राजगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को थाने ले गई।
इसके बाद हड़ताल कर रहे किसान बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और पुलिस द्वारा ले जाए गए किसानों को छोड़ने की मांग की। किसानों की मांग के बाद हड़ताल जारी रखने की बात कही गई।
गांवों से दूध की आवक भी रोकने का प्रयास
दुग्ध समिति से जुड़े लोगों ने नगर की दूध डेयरियां बंद कराने के साथ आसपास के गांवों से राजगढ़ नगर में दूध लाने से भी किसानों को रोकने का प्रयास किया। इसके चलते नगर में दूध की आपूर्ति प्रभावित रही।

Related Articles

Back to top button