उत्तर प्रदेश
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज

लखनऊ (SHABD) :इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर ट्रस्ट के कथित चढ़ावा चोरी मामले में CBI जांच की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। याचिकाकर्ता मोहित अशोक ने मामले की CBI से जांच कराने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि इसी विषय से जुड़ी याचिका पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि मामला सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन होने के कारण इस स्तर पर हस्तक्षेप का औचित्य नहीं है।




