अवैध मदिरा के कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा जिलेभर में सघन कार्रवाई, 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज

राजगढ़ जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा कारोबारियों पर शिकंजा कसा है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी के सहयोग एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री रितेश कुमार लाल के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न आबकारी वृत्तों में सघन जांच एवं कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान जिले के सभी वृत्त प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध मदिरा विक्रय से संबंधित 07 आपराधिक प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिए गए। कार्रवाई से अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। कार्रवाई में राजगढ़ वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री शैलेन्द्र वर्मा, सारंगपुर एवं खिलचीपुर वृत्त प्रभारी श्री अंकित चौहान, ब्यावरा एवं नरसिंहगढ़ वृत्त प्रभारी श्री दीपक राजपूत, आबकारी उप निरीक्षक श्री मोहन यादव, आबकारी मुख्य आरक्षक श्री गौरीशंकर विजयवर्गीय सहित आबकारी आरक्षक श्री संजय देशवाली, श्री शिवम पचाया, श्री गौतम लोधी एवं सुश्री राशिका साहू ने कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वहीं नव नियुक्त परिवीक्षाधीन आरक्षक सुश्री सिमरन, सुश्री कीर्ति गौर एवं सुश्री दिव्यांशी सिंह ने भी कार्रवाई में सक्रिय योगदान दिया।
*मदिरा दुकानों पर भी निगरानी तेज*
अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही आबकारी विभाग द्वारा जिले में संचालित मदिरा दुकानों के परमिट अनुसार मदिरा स्कंध का भौतिक सत्यापन भी किया गया। सत्यापन के दौरान सामने आई कमियों पर मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संबंधितों के विरुद्ध आरोप-पत्र जारी किए गए।
*अवैध कारोबारियों पर जारी रहेगी सख्ती*
जिला आबकारी अधिकारी श्री लाल ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण एवं विक्रय को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध मदिरा कारोबारियों के विरुद्ध सघन जांच और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।




