शिक्षालय डे स्कॉलर स्कूल में ‘द जीनियस विदिन’ कार्यशाला आयोजित, बच्चों की प्रतिभा पहचानने पर दिया मार्गदर्शन

इंदौर। शिक्षालय डे स्कॉलर स्कूल, इंदौर में ‘द जीनियस विदिन™ – द ब्रेनी भारत इनिशिएटिव’ के अंतर्गत बच्चों की प्रतिभा, मानसिक क्षमता, एकाग्रता एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित विशेषज्ञ डॉ. शिल्पा बागरेचा ने विद्यार्थियों को उनकी आंतरिक प्रतिभा, रचनात्मकता, सीखने की क्षमता और छिपी संभावनाओं को पहचानने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा अपनी विशिष्ट प्रतिभा लेकर जन्म लेता है। आवश्यकता है उसे सही वातावरण, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन प्रदान करने की।
डॉ. शिल्पा बागरेचा ज्योतिष एवं अंकशास्त्र विशेषज्ञ, मिडब्रेन प्रशिक्षक, फिंगरप्रिंट विश्लेषक एवं फॉरेंसिक ग्राफोलॉजिस्ट हैं। उन्हें वर्ष 2024 में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें इस क्षेत्र में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है।
विद्यालय एवं MSMBL GURU के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यशाला में बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, एकाग्रता और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया गया।



