Breaking News

बिजली की मांग 19,958 मेगावाट की शत-प्रतिशत आपूर्ति कर मध्यप्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

 

भोपाल :

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश में सुबह 8 बजकर 55 मिनट पर बिजली की अधिकतम मांग 19,958 मेगावाट दर्ज की गई। खास बात यह रही कि बिजली की इस रिकॉर्ड मांग की शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई। प्रदेश में मांग के अनुरूप पूरी बिजली उपलब्ध कराकर विद्युत कंपनियों ने निर्बाध आपूर्ति की प्रतिबद्धता को प्रभावी ढंग से पूरा किया।

 

इसके साथ ही मध्यप्रदेश ने अपनी पिछली अधिकतम मांग का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2025-26 में 14 जनवरी 2026 को प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 19,895 मेगावाट दर्ज की गई थी। आज की मांग इससे 63 मेगावाट अधिक रही।

 

प्रदेश के मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी (सीजेड डिस्कॉम) क्षेत्र में भी बिजली की मांग ने नया रिकॉर्ड बनाया। यहां अधिकतम मांग 6,370 मेगावाट दर्ज की गई, जबकि इससे पहले 14 जनवरी 2026 को 6,362 मेगावाट की मांग दर्ज हुई थी। इस प्रकार मध्य क्षेत्र की मांग में भी पिछले रिकॉर्ड की तुलना में 8 मेगावाट की वृद्धि हुई

Related Articles

Back to top button