बिहार-झारखण्ड
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की अबुआ आवास योजना की समीक्षा

रांची (SHABD) : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने आज आज रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में अबुआ आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने लाभुकों की मांग और सुझावों के आधार पर क्रंक्रीट छत की बजाय दूसरे विकल्प से छत निर्माण तकनीकों के बारे में जानकारी दी। ग्रामीण विकास मंत्री ने योजना के गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय पूरा होने पर जोर दिया। इस अवसर पर विभागीय सचिव मनोज कुमार, अपर सचिव प्रेरणा दीक्षित समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




