बिहार-झारखण्ड
जन सुराज के नेता रितेश रंजन सिंह ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

पटना (SHABD) :जन सुराज पार्टी के कद्दावर नेता रितेश रंजन सिंह उर्फ बिट्टू सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आगामी बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए को सहयोग करने की घोषणा की है।
रितेश रंजन सिंह ने अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों और राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। अब वे बांकीपुर विधानसभा चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के समर्थन में काम करेंगे।
उनके इस्तीफे के बाद जन सुराज पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।




