हत्या के 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार- ग्राम मोकमपुरा में विवाह कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, उक्त घटना के चारों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जिले में गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ **श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)** के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक **श्री के.एल. बंजारे** एवं एसडीओपी राजगढ़ **श्री अरविंद सिंह राठौर** के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक **12.06.2026** को ग्राम मोकमपुरा के असलम खान की लड़की की शादी समारोह में दो पक्षों के बीच नाच गाने के समय धक्का मुक्की को लेकर विवाद हो गया था जिस पर लड़ाई बढ़ी और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। उक्त घटना पर थाना कोतवाली राजगढ़ में क्रॉस मुकदमा अपराध क्रमांक 408/26 तथा 410/26 धारा 296(ए), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया था। मारपीट में घायल हाकिम पिता मोहम्मद खान निवासी ब्लू मून कॉलोनी भोपाल के साथ लठ से मारपीट हुई थी जिसमें उसके दाहिने पैर की जांघ में एवं सर में चोट होना पाया गया था जो जिला अस्पताल राजगढ़ में भर्ती था जिसको डॉक्टर द्वारा भोपाल रेफर कर दिया गया था। घायल के परिजन उसका भोपाल के एबीएम प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार करवा रहे थे। दिनांक 19.06.2026 को घायल हाकिम खान की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पीएम रिपोर्ट के आधार पर घायल व्यक्ति की मृत्यु ठोस वस्तु से सर में चोट आने से होना पाया गया।
*पुलिस कार्यवाही*
उपलब्ध साक्ष्यों, मर्ग इंटीमेशन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस (पुरानी धारा 302 भादवि) इजाफा कर अग्रिम कार्यवाही करते हुए तकनीकी विश्लेषण एवं विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से घटना के सभी चारों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार आरोपियों का विवरण*
1. सद्दाम पिता नूर मोहम्मद खान
2. पप्पू पिता नूर मोहम्मद खान सर्व निवासीगण गोवर्धनपुरा थाना कोतवाली राजगढ़
3. आसिफ पिता अंसार खान निवासी बाराद्वारी राजगढ़ थाना कोतवाली राजगढ़
4. आसिफ पिता आयीन खान निवासी ब्लू मून कॉलोनी भोपाल




