बिहार-झारखण्‍ड

अंशुल अग्रवाल बने बांका के नए जिलाधिकारी

बांका (SHABD) :प्रशासनिक सेवा में एक अनोखा संयोग देखने को मिला है, जहां अंशुल अग्रवाल को बांका जिले का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है, वहीं उनकी पत्नी अलंकृता पांडेय को पड़ोसी जिला भागलपुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

अंशुल अग्रवाल ने निवर्तमान जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला से औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर बांका जिले की कमान संभाल ली। पदभार ग्रहण के बाद जिला प्रशासनिक कार्यालय में अधिकारियों और कर्मियों ने उनका स्वागत किया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में नए जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि केंद्र और राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता बांका जिले में विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना है, ताकि आम लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन का लक्ष्य जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और जिले में सुशासन स्थापित करना होगा।

 

Related Articles

Back to top button