बोडा पुलिस की अवैध शराब विक्रेता के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 73 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS) के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला के नेतृत्व में थाना बोडा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।
दिनांक 24.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम गुलखेड़ी में स्कूल के पीछे एक व्यक्ति अवैध शराब का विक्रय कर रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना बोडा पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।
कार्यवाही के दौरान आरोपी अनिल पिता लाखन सासी निवासी ग्राम गुलखेड़ी को पकड़कर उसके कब्जे से 73 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग ₹57,800/-) जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



