RAJGARH

राजगढ़ में नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का मामला, पटवारी गिरफ्तार

 

Madhya Pradesh के Rajgarh district से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के Khilchipur थाना क्षेत्र में एक पटवारी द्वारा नाबालिग छात्रा का नहाते समय कथित रूप से वीडियो बनाने की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बाथरूम की जाली से बनाया वीडियो

जानकारी के अनुसार नाबालिग छात्रा आरोपी पटवारी के घर किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पटवारी ने बाथरूम की जाली से मोबाइल फोन के जरिए छात्रा का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। छात्रा को जब इस हरकत की भनक लगी तो उसने तत्काल अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी।

परिजनों का आक्रोश, आरोपी की पिटाई

घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। गुस्साए लोगों ने आरोपी पटवारी की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले गई।

डिलीट वीडियो पुलिस ने किया रिकवर

मामला बढ़ता देख आरोपी ने अपने मोबाइल से वीडियो डिलीट कर दिया था, लेकिन पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए वीडियो को रिकवर कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ Protection of Children from Sexual Offences Act (पॉक्सो एक्ट) सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button