कूट रचित नंबर प्लेट लगाकर टोल से वाहन निकालने वाला आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ ब्यावरा शहर पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही करते हुए कूट रचित नंबर प्लेट लगाकर टोल प्लाजा से वाहन निकालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से अर्टिगा कार क्रमांक MP-04-EA-1732 मय कूटरचित नंबर प्लेट जप्त की गई है।
घटना का विवरण
दिनांक 13.03.2026 को फरियादी प्रेमनारायण पिता मांगीलाल वैष्णव निवासी आदर्श कॉलोनी ब्यावरा के मोबाइल पर टोल प्लाजा जोगीपुरा से टोल कटने संबंधी मैसेज प्राप्त हुआ। फरियादी द्वारा अपनी गाड़ी चेक करने पर वह घर के सामने खड़ी पाई गई। संदेह होने पर फरियादी द्वारा टोल प्लाजा से जानकारी ली गई, जिसमें ज्ञात हुआ कि एक अज्ञात अर्टिगा वाहन चालक फरियादी के वाहन नंबर का उपयोग कर टोल पार कर रहा है।
इस पर थाना ब्यावरा शहर में अपराध क्रमांक 255/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*पुलिस कार्यवाही*
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजगढ़ श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे तथा एसडीओपी ब्यावरा श्री प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर हाईवे पर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया।
*गिरफ्तार आरोपी*
कन्नू शिल्पकार पिता प्यारेलाल शिल्पकार, उम्र 28 वर्ष
निवासी – वार्ड क्रमांक 12, अंबेडकर चौक, बीनागंज
थाना चाचौड़ा, जिला गुना
अर्टिगा कार क्रमांक MP-04-EA-1732
कूटरचित नंबर प्लेट MP-09-WK-6757
मूल आरटीओ रजिस्ट्रेशन प्लेट MP-04-EA-1732
कुल कीमत – लगभग 7 लाख रुपये
आरोपी अपनी फाइनेंस की गाड़ी की किस्त जमा नहीं कर पा रहा था, जिसके कारण वाहन को छुपाने हेतु अपने साडू की नंबर प्लेट का उपयोग कर रहा था। साथ ही फरियादी के वाहन नंबर का भी छलपूर्वक उपयोग किया गया।



