खुजनेर सहित क्षेत्र में मिलावटी दुग्ध का बढ़ता खतरा, पत्रकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग
राजगढ़ खुजनेर सहित क्षेत्र में बड़ी मात्रा में नक़ली दुग्ध सहित मिलावटखोरी व्यापार फलता-फूलता जा रहा है। जिसको लेकर पत्रकार संगठन द्वारा बुधवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया की क्षेत्र में हो रहे नक़ली दुग्ध एवं दुग्ध में मिलावटी का व्यापार बड़े स्तर पर फल-फूल रहा। इसको प्रशासन एवं शासन को
गंभीरता से लेना चाहिए। इससे लोगों में की गई बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों और बाजारों में कथित रूप से दूध में पानी, यूरिया, स्टार्च और डिटर्जेंट जैसे हानिकारक तत्व मिलाकर बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
सहयोगी पत्रकार संगठन, राजगढ़ ने तहसीलदार खुजनेर को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है। कि मिलावटी दूध के सेवन से कैंसर, किडनी और लीवर संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। जिससे लोगों में चिंता का माहौल है। संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि दूध मिलावट पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी, नापतोल विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर नियमित औचक निरीक्षण किए जाएं। साथ ही, हाट-बाजारों और मुख्य बाजारों में मोबाइल जांच लैब के माध्यम से दूध की गुणवत्ता की जांच की व्यवस्था की जाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है। कि मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए।एफआईआर दर्ज की जाए, लाइसेंस निरस्त किए जाएं और आर्थिक दंड लगाया जाए।
इसके अलावा, पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को शुद्ध दूध की पहचान के बारे में जानकारी देने और एक शिकायत हेल्पलाइन नंबर जारी करने की भी मांग की गई है। ताकि आम नागरिक आसानी से शिकायत दर्ज करा सकें।
संगठन ने चेतावनी दी है। कि यदि 7 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं की गई। तो जनहित में आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मुद्दे पर क्या कदम उठाता है। और आम जनता को शुद्ध दुग्ध उपलब्ध कराने में कितनी सफलता दिलाता है।
आज पत्रकार संगठन द्वारा मिलावटी दूध को लेकर एक ज्ञापन दिया गया है। हमारे द्वारा जल्द ही खाद्य विभाग कि संयुक्त टीम बनाकर खोजने का सही क्षेत्र में जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विनय कुमार
नायब तहसीलदार खुजनेर



