RAJGARH
आवेदक को मिली 25 हजार रूपये की आर्थिक सहायता

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा द्वारा आवेदक श्री मलखान सिंह को रेडक्रॉस से 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। आवेदक श्री मलखान सिंह ने बताया कि ग्राम दुधी के अपने स्वामित्व के पक्के मकान मोहनपुरा डेम के डूब क्षेत्र में जा चुके हैं। जिसके कारण आसपास पानी ही पानी हो जाने के कारण उनके परिवार के अन्य मकानों के गिरने की संभावना हैं। जिस पर आवेदक ने अपने परिजनों के मुआवजा प्रदाय करने के लिए आवेदन दिया था।
*समा क्रं./001/1506/03/2026 ……..00……. फोटो क्रं. 02*


