Breaking News

विश्व हिंदू परिषद–बजरंग दल की जिला बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति

राजगढ़ में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक तीन सत्रों में संपन्न हुई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में हाल ही में आयोजित राम उत्सव कार्यक्रम एवं धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान की समीक्षा की गई। साथ ही परिषद द्वारा आयोजित होने वाले आगामी प्रांतीय प्रशिक्षण वर्गों की रूपरेखा तैयार की गई। विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई।

मई माह में आयोजित होने वाले दुर्गा वाहिनी एवं बजरंग दल के वर्गों तथा जून माह में प्रस्तावित विश्व हिंदू परिषद के परिषद वर्गों में जिले से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु योजनाएं बनाई गईं।

इस अवसर पर विभाग मंत्री अशोक गुप्ता, विभाग संगठन मंत्री भानु सिंह राजपूत, संगत शाह, मंत्री सरवर पवार, मोहन भाटी एवं जिला अध्यक्ष तेजेंद्र उपाध्याय उपस्थित रहे। जिला मंत्री मयंक जायसवाल ने बताया कि बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता हिंदू समाज का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रशासन के समक्ष समाज के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिला से लेकर खंड एवं ग्राम समितियों तक परिषद की इकाइयां सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। हाल ही में जिले में सैकड़ों स्थानों पर राम उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। वहीं वर्ष में एक बार चलने वाले धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान में भी समाज का व्यापक सहयोग प्राप्त हुआ।

बैठक में बजरंग दल विभाग सहसंयोजक आशीष मेवाड़, जिला संयोजक सोनू शर्मा, विहिप जिला उपाध्यक्ष सुजान गुर्जर, जिला सत्संग प्रमुख उमेश शर्मा, जिला धर्म प्रसार प्रमुख संतोष कटारे, जिला कोषाध्यक्ष बृज किशोर अनंत, जिला मीडिया प्रभारी लखन गुर्जर सहित राजगढ़ प्रखंड के हेमराज तंवर, नगर संयोजक दिव्यांश, सोनू, रविंद्र जाट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button