बिहार-झारखण्ड
भाजपा कार्यकर्ताओं को बाबूलाल मरांडी ने दिए संगठन मजबूती के मंत्र

लातेहार (SHABD) : भाजपा द्वारा इन दिनों चरणबद्ध तरीके से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस सिलसिले में लातेहार में भी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ जिसे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी संबोधित किया। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती और विस्तार के टिप्स दिए। साथ ही केंद्र सरकार के विकासोन्मुख कार्यों और योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।




