Breaking News

ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना नरसिंहगढ़ पुलिस की प्रभावी कार्यवाही अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपा, एक आरोपी गिरफ्तार

राजगढ़ पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश द्वारा संचालित *“ऑपरेशन मुस्कान”* अभियान के अंतर्गत थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा संवेदनशीलता, तत्परता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।

 

जिला राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिगों की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने हेतु *पुलिस अधीक्षक श्री अमित तोलानी (IPS)* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री के.एल. बंजारे* एवं *अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नरसिंहगढ़ श्रीमती मिनी शुक्ला* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ उपनिरीक्षक श्री गुंजा सोलंकी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।

 

दिनांक 14.05.2026 को फरियादी द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 235/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई, तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया तथा सतत प्रयास किए गए। परिणामस्वरूप पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया तथा प्रकरण में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button