थाना नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा अपहृत नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर भोपाल से दस्तयाब किया

राजगढ़ संपूर्ण प्रदेश में अपहृत नाबालिग बालक–बालिकाओं की त्वरित दस्तयाबी हेतु पुलिस मुख्यालय द्वारा **ऑपरेशन मुस्कान** अभियान संचालित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राजगढ़ अमित तोलानी (IPS)* द्वारा अभियान को प्रभावी, संवेदनशील एवं सफल बनाने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए गए हैं।
उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ के. एल. बंजारे एवं *अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नरसिंहगढ़ सुश्री मिनी शुक्ला (IPS)**के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए अपहृत नाबालिग बालिका को भोपाल से सुरक्षित दस्तयाव किया।
दिनांक 03/12/25 को फरियादी द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी लगभग 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला–फुसलाकर ले गया है।
रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 649/25, धारा 137(2) BNS पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई तथा त्वरित कार्रवाई हेतु एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई।
टीम द्वारा उपलब्ध साक्ष्यों एवं टेक्निकल डेटा एनालिसिस के आधार पर 24 घंटे के भीतर अपहृत बालिका को भोपाल से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की ।
प्रकरण में पीड़िता के कथनों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।




