RAJGARH

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला न्यायिक अधिकारियों के लिए ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित

 

राजगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय राजगढ़ द्वारा महिला न्यायिक अधिकारियों के लिए एक विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय के सभाकक्ष में आयोजित हुआ, जिसमें जिले के समस्त न्यायिक अधिकारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की न्यायाधीश एवं आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष माननीय श्रीमती न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला ने की। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, महिलाओं से जुड़े कानूनी अधिकारों तथा कार्यस्थल पर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।

जिला न्यायालय राजगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ न्यायाधीशगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से महिला अधिकारियों को न्यायिक व्यवस्था में उनकी भूमिका, अधिकारों और दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यह ऑनलाइन कार्यक्रम केवल जिला न्यायालय राजगढ़ तक सीमित नहीं रहा, बल्कि तहसील न्यायालय ब्यावरा, नरसिंहगढ़ एवं सारंगपुर में पदस्थ महिला न्यायिक अधिकारियों ने भी इसमें ऑनलाइन माध्यम से भाग लिया।

Related Articles

Back to top button