भगवान श्री बाबा रामदेव जी महाराज मंदिर में 34 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह

राजगढ़। तंवर समाज द्वारा भगवान श्री बाबा रामदेव जी महाराज मंदिर परिसर में निःशुल्क कन्या सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें 34 नवविवाहित जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में समाजजनों की उपस्थिति रही और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी शामिल होकर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया।
विवाह संचालन समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन को समाज के सहयोग से सफल बनाया गया। समिति सदस्य श्री माधो सिंह तंवर, केसर सिंह तंवर (पिपल्या), बद्रीलाल तंवर (रसभरी), उमराव सिंह तंवर, शिवनारायण तंवर, पीरूलाल तंवर, विजय सिंह तंवर, मांगीलाल तंवर, रमेश तंवर (शिक्षक) एवं जगन्नाथ सिंह सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान वर-वधू पक्ष के परिजनों में उत्साह का माहौल रहा। अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों के सुखद दांपत्य जीवन की कामना की गई।

