Breaking News
खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा पारंपरिक खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में नावाचार अंतर्गत पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में कबड्डी एवं बालिका वर्ग में खो-खो का आयोजन किया गया। इसमें जनपद की 8 पंचायत ने भाग लिया। जनपद चेन्नई टीम जिला स्तर पर भाग लेंगे। जिले में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को क्रमश 21 हजार रुपए, 11 हजार रुपए एवं 5 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।

