उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में संघ शताब्दी कार्यक्रम, डॉ. मोहन भागवत ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

लखनऊ : गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर सामाजिक सद्भाव बैठक में भाग लिया। यह कार्यक्रम तारामंडल स्थित बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस मौके पर उन्होंने संघ यात्रा के 100 वर्ष और ‘पंच परिवर्तन’ पर आधारित प्रदर्शनी का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया और उसका अवलोकन भी किया। बैठक में विभिन्न जाति, समाज और पंथ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। डॉ. भागवत ने कहा कि संघ के 100 वर्ष पूरे होना उत्सव का विषय नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है। उन्होंने ब्लॉक स्तर पर नियमित बैठकों और समाज के व्यापक हित में कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक बड़े हिन्दू समाज का हिस्सा हैं और हमें मिलकर समाज के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सद्भावना का केंद्र है और संकट के समय अन्य देशों की मदद के लिए आगे आता है।

Related Articles

Back to top button