उत्तराखंड

पेंशन से आगे: बुजुर्ग महिलाओं के लिए व्यापक सहायता की तैयारी

देहरादून:राज्य सरकार, प्रदेश में बुजुर्ग महिलाओं का सहारा बनेगी। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसके लिए राज्यभर में बुजुर्ग महिलाओं से संवाद कर सर्वे किया जा रहा है। सरकार की ओर से देखा जा रहा है कि गरीब, मध्यम और सक्षम वर्ग की बुजुर्ग महिलाओं के सामने जीवन की क्या चुनौती हैं? इसे देखते हुए उनकी मदद की जाएगी। इसके बाद योजना का मसौदा तैयार कर नए वित्तीय वर्ष से इसे लागू किया जाएगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक योजना गरीब, मध्यम और सक्षम तीनों वर्गों की महिलाओं के लिए होगी। प्रदेश में जरूरतमंद महिलाओं को समाज कल्याण विभाग की ओर से अब तक केवल वृद्धावस्था पेंशन दी जा रही है। उनके लिए पोषण या किसी अन्य तरह की मदद की जाए, इस पर सरकार मंथन कर रही है।

Related Articles

Back to top button