RAJGARH

आबकारी विभाग राजगढ़ की सघन कार्रवाई भारी मात्रा में अवैध शराब ज़ब्त

राजगढ़

विशेष अभियान के तहत कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्री रीतेश लाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री शैलेंद्र वर्मा एवं श्री दिलीप कुमार भादे के नेतृत्व में जिले मे अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, संग्रहण, विक्रय व परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अवैध मदिरा बरामद कर कार्यवाही की गई।

ब्यावरा वृत्त प्रभारी श्री दीपक राजपूत द्वारा वृत्त ब्यावरा क्षेत्र के ग्राम मानकी, नापानेरा कंजर अड्डा, नेताहाड़ी, सुठालिया, तोड़ी, गंगाहोने, भावास, तलावली, पहाड़गढ रोड, मऊ पठार एवं अन्य संदिग्ध स्थलो पर दबिश दे कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क, 34(1)च के तहत 18 प्रक्रण कायम कर 180 ली. हाथ भट्टी कच्ची मदिरा, 3 बियर, 6 पाव मसाला, 3 पाव प्लेन्, महुआ लहान 400 कि.ग्रा. और गुड लहान लगभग 2000 लीटर विधिवत जप्त की गई l जप्त मदिरा और लाहन का अनुमानित मूल्य 277275 रुपए है।

 

साथ ही 4 ड्रम 5 टंकी और अवैध मदिरा निर्माण के लोहे के 2 ड्रम भी ज़ब्त किए गए । उक्त कार्यवाही में वृत्त खिलचीपुर प्रभारी श्री अंकित चौहान, वृत्त सारंगपुर प्रभारी श्री सौरभ कनासे साथ रहे।

Related Articles

Back to top button