RAJGARH

आईडीए के फैशन स्टूडेंट्स ने दिल्ली में लहराया परचम


इंटरनेशनल डिजाइन एकेडमी, दिल्ली में हुए अंतराष्ट्रीय आयोजन में मिली पहली रैंक, जीता 35 हजार रुपए का कैश प्राइज, इटली के मिलान में होने वाले शो में करेंगे सहभागिता

 

जबलपुर के स्टूडेंट्स ने दिल्ली में रैंप पर उतरकर जीत का परचम लहराया। इंटरनेशनल डिजाइन एकेडमी, दिल्ली में गत दिवस हुए अंतरराष्ट्रीय रनवे में जबलपुर के छात्रों ने फैशन शो में 150 गारमेंट्स शोकेस किए। मार्गदर्शन व आयोजक आईडीए, विजयनगर जबलपुर की बतुल अली ने बताया कि शो में चीफ गेस्ट फेमस डिजाइनर अंजू मोदी रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेशनल सर्टिफिकेशन दिए। फैशन एक्सपर्ट बतुल अली ने बताया कि शो में विद्यार्थियों ने सस्टेनेबल डिजाइन्स शोकेस किए। इनमें ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न आउटफिट शामिल रहे। उनके प्रयासों को सभी ने सराहा। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। सभी विद्यार्थियों को मिलान का सर्टिफिकेशन दिया गया। आईडीए जबलपुर ने फैशन शो में पहला स्थान प्राप्त किया, उन्हें 35 हजार रुपए कैश प्राइज प्राप्त हुआ। उन्हें इटली के मिलान फैशन वीक में होने वाले फैशन शो में सहभागिता का मौका भी मिला । उल्लेखनीय है कि आयोजन में पूरे इंडिया से 15 फ्रेंचाइज शामिल हुईं थी। शो में मेघा रजनी, खुशी आन्दानी, वंशिका बाल्मीक,मनीषा रजक,साहिस्ता सिमरन,अर्पिता सारथे, समीशा भदौरिया, जैस्मिन कोरी, ज्योति मरावी, कृतिका कुर्मी

अज़रा परवीन अंसारी, तनिष्का पटेल,सृष्टि छेत्री,आयुषी जैन,बुशरा अंजुम,विधि विलियम,खुशी विश्वकर्मा,अंजली दुबे,अंशिका गुप्ता,इकरा खान,कनिष्का खत्री,श्रेय गुप्ता, दीपांशु उइके, ऐशुका राजपूत, कहकशां परवीन, आयुषी लोधी ठाकुर,अंशी साहू, सानिया चौधरी ,कुमकुम बर्मन, आशा किशन,अदिति ठाकुर,दीपा बर्मन,शैफाली रैकवार, समृद्धि गुप्ता, अंशु धुर्वेप्रिया जैन, यशोदा सेठी, नीलिमा कुशवाहा, ईशा धामन,मुस्कान साहू,स्वाति विश्वकर्मा,खुशी कुमारी,शिल्पा भगत,शालिनी सतनामी,संध्या गोनेकर ने सहभागिता की। टीचर्स और स्टाफ में अमृता गुप्ता, काजोल सिंह ठाकुर, आशा मंझानी, आजरा अंसारी, वंशिता जैन, निमिषा यादव का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button