RAJGARH

 जल गंगा संवर्धन अभियान  ग्राम अचलपुरा में विशेष ग्राम सभा, एफटीके किट से जल गुणवत्ता परीक्षण की दी जानकारी

 

 

राजगढ़

कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में विकासखंड नरसिंहगढ़ की ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम अचलपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को पेयजल की गुणवत्ता जांच के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा एफटीके (फील्ड टेस्ट किट) का वितरण कर उसके उपयोग की विधि समझाई गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आशा कार्यकर्ताओं को एफटीके किट के माध्यम से पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता परीक्षण की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही ग्राम पंचायतों को जल गुणवत्ता परीक्षण हेतु एफटीके किट भी वितरित की गई।

 

इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया तथा नियमित रूप से जल परीक्षण करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के विकासखंड समन्वयक श्री अतीक खान उपस्थित रहे। इसी क्रम में पेयजल व्यवस्थाओं के सुधार हेतु विभिन्न विकासखंडों में हैंडपंपों के संधारण एवं सुधार कार्य भी किए गए। विकासखंड सारंगपुर के ग्राम निपानिया तुला स्थित स्कूल परिसर के हैंडपंप का सुधार कार्य किया गया। वहीं ग्राम अहसानपुरा में हैंडपंप का संधारण किया गया। विकासखंड जीरापुर के ग्राम खेजड़िया में हैंडपंप का संधारण कार्य कर दो राइजर पाइप बढ़ाए गए। इसके अतिरिक्त ग्राम कथरी के स्कूल परिसर स्थित हैंडपंप में दो पाइप बढ़ाकर सुधार कर पुनः चालू किया गया। साथ ही ग्राम बेरासिया में नल-जल योजना के अंतर्गत एसडीओ एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल निरीक्षण भी किया गया।

 

Related Articles

Back to top button